सहावर। तहसीलदार संदीप चौधरी ने रात में रैन बसेरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं को देखा तथा आवश्यक निर्देश दिए।
तहसीलदार ने कहा कि सर्दियों के मौसम में सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना गरीब व असहाय लोगों को करना पड़ता है। लोगों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए रैन बसेरे शुरू करा दिए गए हैं। ताकि रात को आने वाला यात्री या वो लोग जिनके पास घर नहीं है और सड़कों पर सोते हैं वह रात को रैन बसेरों में सोएं। इसके साथ ही मेन चौराहों पर अलाव जलवाए। इससे ठंड और सर्द हवाओं से लोगो राहत मिले।