फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जमीन की पैमाइश के दौरान तहसीलदार और पुलिस टीम पर हमला, पथराव में दो सिपाही घायल

Thu, 01 Dec 2022 07:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

सकीट थाना क्षेत्र के गांव भगवंतपुर में तहसीलदार राजस्व और पुलिस टीम के साथ खेत की पैमाइश कराने गए थे। तभी आरोपी पक्ष ने पथराव कर दिया। घटना से अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के सकीट थाना क्षेत्र के गांव भगवंतपुर में बृहस्पतिवार को पैमाइश कराने गए तहसीलदार सहित पुलिस और राजस्व टीम पर पथराव कर दिया गया। इसमें दो सिपाही घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन

 
बृहस्पतिवार दोपहर बाद गांव भगवंतपुर निवासी गिरधारी लाल की जमीन की पैमाइश करने के लिए तहसीलदार सदर चंद्रप्रकाश, कानूनगो धनवीर सिंह, लेखपाल नेमसिंह वर्मा और तेजपाल सिंह के साथ थाना प्रभारी संजीव चौधरी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। यहां दूसरे पक्ष के प्रमोद कुमार और मांगूलाल के परिजन एकत्रित हो गए। 

घटना के अन्य थानों का फोर्स बुलाया 

राजस्व टीम ने जैसे ही प्रमोद के खेत में जरीब (पैमाना) डाली, वैसे ही महिलाओं और पुरुषों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव होने से अफरातफरी मच गई। राजस्व टीम और पुलिसकर्मी भागने लगे। पथराव में सिपाही आदर्श कुमार और पीआरडी जवान श्रीकृष्ण घायल हो गए। पुलिसकर्मी दोनों सिपाही को लेकर पीएचसी सकीट पहुंची और उपचार कराया। घटना के बाद थाना मलावन, रिजोर से भी फोर्स बुलाया गया। सीओ सुनील कुमार त्यागी भी पहुंच गए। वहीं पथराव करने के बाद आरोपी भाग गए।


 

Trending Videos
विज्ञापन

आरोपी पक्ष ने जमीन पर कर रखा था कब्जा 

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरधारी लाल की करीब डेढ़ बीघा जमीन पर प्रमोद पक्ष कब्जा किए हुए हैं। इसका निस्तारण कराने के लिए तहसील दिवस में शिकायत की गई थी। इसके आधार पर राजस्व और पुलिस टीम गठित कर पैमाइश के लिए बृहस्पतिवार को भेजा गया। वहां प्रमोद पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें सिपाही व पीआरडी जवान पत्थर लगने से घायल हुए हैं। गिरधारी लाल की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। 

कमिश्नरी से केस जीतने के बाद बनी थी राजस्व टीम

थाना सकीट क्षेत्र के गांव भगवंतपुर निवासी गिरधारी लाल की जमीन पर प्रमोद पक्ष लंबे समय से कब्जा किए था। मुकदमा सिविल कोर्ट से हार गया तो कमिश्ररी में अपील की। वहां से आदेश होने के बाद राजस्व टीम गठित की गई। तहसीलदार चंद्रप्रकाश ने बताया कि कमिश्नरी से जीतने के बाद टीम गठित की गई थी। इसमें मैं भी शामिल था। तीन बार पक्की पटिया लगाई जा चुकी हैं, जिसे आरोपी उखाड़कर फेंक देता है। जबकि एक मुकदमा भी दर्ज है। पथराव में राजस्व टीम किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें