सहावर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मड़िया में घर से पढ़ने के लिए निकला किशोर लापता हो गया है। उसके पिता ने सोमवार को कोतवाली में अपने पुत्र के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पीड़ित पिता बॉबी ने बताया कि उसका पुत्र विकास (13) मूक बघिर है, ऐसे में वह न तो बोल सकता है और ना ही सुन सकता। वह बीते 2 अक्तूबर की सुबह नित्य की भांति घर से गांव में स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ने के लिए निकला। इसके बाद वह देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा।
चिंतित परिजन पहले उसकी तलाश स्कूल में किए। इसके बाद अन्य संभावित स्थानों पर भी उसकी काफी तलाश किए। रिश्तेदारियों में भी पूछताछ की गई, लेकिन उसका कही कोई सुराग नहीं लगा। पिता ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने किशोर के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज की है। पुलिस किशोर की तलाश में जुटी है।