कासगंज। सहावर के फरौली में साइकिल चलाने गया किशोर तीन दिन पहले लापता हो गया किशोर अभी बरामद नहीं हो सका है। जिससे परिजन काफी चिंतित हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
फरोली निवासी उत्सव (15) पुत्र अतुल कुमार 27 सितंबर को सांय 6 बजे फरोली अड्डे पर साइकिल चलाने की कह कर निकल गया। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। जब वह काफी देर तक वापस नहीं आया तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। परिजन उसकी तलाश में निकल पड़े। देर रात तक जब वह नहीं मिला तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। दिन निकलने पर फिर से उसकी तलाश शुरू हो गई। परिचितों एवं रिश्तेदारों से भी जानकारी की गई, लेकिन किशोर का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।