फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: करंट लगने से किशोर झुलसा

Thu, 24 Aug 2023 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बारिश में गिरे पेड़ में उलझी केबल निकालने गया एक किशोर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव बघिरुआ निवासी ब्रजभान की केबल एक नीम के पेड़ के सहारे डीपी तक गई है। बृहस्पतिवार को बारिश के चलते नीम का पेड़ गिर गया और हाईटेंशन लाइन नीचे झुक गई। शाम के समय ब्रजभान का 15 वर्षीय पुत्र अनुज केबल निकालने के लिए गया। तभी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




विवाहिता ने लगाया पीटने का आरोप

घिरोर। गांव भैंसामई निवासी रुचि देवी ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि छह वर्ष पूर्व उसकी शादी विपिन कुमार के साथ हुई है। सास और देवर आए दिन गाली गलौज करते हुए हाथापाई करते हैं। उस से कहते हैं कि तू मायके से कुछ लेकर नहीं आई है। उसे जान से मारने की धमकी भी देते हैं। 20 अगस्त को सास और देवर ने उसकी पिटाई की। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।






युवक को घर से भगाया

करहल। गांव रंपुरा निवासी जितेंद्र ने थाने में तहरीर दी। बताया कि कच्चे मकान में बारिश का पानी भर गया है। पास ही रामौतार का मकान है, उसमें भी बारिश का पानी भरा है। जिस कारण उसके घर का पानी नहीं निकल पा रहा है। जब वह घर में भरा पानी निकालने गया तो आरोपी व पत्नी झगड़ा करने लगे। उसे वहां से भगा दिया। पानी नहीं निकला तो मकान गिरने की आशंका है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें