फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गुजरात से लौटे किशोर ने फंदे से लटककर दी जान

Sat, 23 Sep 2023 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योंती। थाना औंछा क्षेत्र के गांव ज्योंती खुड़िया निवासी एक किशोर ने गुजरात से घर लौटने के बाद शुक्रवार की रात फंदे से लटककर जान दे दी। शनिवार सुबह जानकारी होने के बाद घर में चीखपुकार मच गई। परिजन ने बगैर किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

औंछा थाना क्षेत्र के ज्योंती खुड़िया निवासी राजू बाथम का पुत्र शेखर (17) गुजरात में रहकर एक खोया फैक्टरी में काम कर रहा था। दो दिन पहले ही वह गुजरात से वापस घर लौट कर आया था। शुक्रवार की रात जब सब परिजन सो रहे थे। तब शेखर ने अपने कमरे लगे पंखा के कुंडा में रस्सी के फंदे से लटकर जान दे दी। शनिवार की सुबह जब शेखर कमरे से नहीं निकला तो परिजन ने वहां जाकर देखा। दरवाजा खोला तो परिजन की चीख निकल गइ्र। किशोर का शव फंदे पर लटका हुआ था। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। परिजन की ओर से पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया गया। बगैर किसी कानूनी कार्रवाई किए परिजन ने शेखर के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। शेखर माता पिता का इकलौती संतान था। उसकी मौत के बाद माता पिता व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें