सैंया। गांव तेहरा निवासी मिथुन पुत्र रविंद्र सिंह (16)शुक्रवार को दिन में घर से मोबाइल चार्ज करने की बोल कर गया था। काफी समय के बाद भी वापस नहीं आया। परिजन ने मिथुन को सभी संभावित जगहों पर तलाश किया। कहीं भी पता न लगने पर पिता रविंद्र ने रविवार को थाना सैंया में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने किशोर की तलाश शुरू कर दी है। संवाद