बाह। विधानसभा क्षेत्र बाह के 15 आंबेडकर पार्क की सुरक्षा का सवाल उठा कर मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप बाउंड्रीवाल, छतरी निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कराए जाने की मांग भाजपा के जितेंद्र पिप्पल ने उठाई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण को संबोधित पत्र में उन्होंने बाह के नगर पालिका क्षेत्र, बिजौली, चौसिंगी, तरासों, जोधपुरा, पुरा नरहोली, तेजसिंह पुरा, जैतपुर के नदगवा, जयसिंह की मढैया, छोटे का पुरा, कूकापुर, उदयपुर कला, पिनाहट के नगर पंचायत क्षेत्र, पिढौरा, सुखी का पुरा के आंबेडकर पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल, छतरी का निर्माण कराने एवं सौदर्यीकरण कराए जाने की मांग की है।