पिनाहट। बसई अरेला थाना क्षेत्र के स्याहीपुरा-पिढ़ाैरा मार्ग पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक किशोर घायल हो गया। गांव पुरा जवाहर निवासी 15 वर्षीय बबलू सुबह शौच के बाद पैदल घर लौट रहा था। पिढ़ाैरा की ओर से आ रही बाइक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। किशोर सड़क पर गिरकर घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन ने घायल को आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।