फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अस्पताल में किशोरी का शव छोड़ गई मां...संदिग्ध हालत में हुई माैत, भाई ने बुलाई पुलिस

Tue, 09 Sep 2025 11:17 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के अस्पताल में किशोरी की माैत के बाद मां शव को छोड़कर चली गई। सूचना पर पहुंचे भाई ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सिकंदरा क्षेत्र के एक अस्पताल में सोमवार रात को 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध हालत में मृत्यु हो गई। किशोरी मां के साथ रह रही थी। जानकारी पर भाई पहुंच गया और पुलिस को बुला लिया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


वृंदावन, मथुरा निवासी नवाब सिंह तांगा चलाते हैं। बेटे आशीष ने बताया कि वह तीन भाई-बहन हैं। मां दो साल पहले रुनकता स्थित अपने मायके आ गई थीं। यहां उन्होंने एक मकान किराये पर ले लिया। 5 महीने पहले वो वृंदावन हाट बाजार में आई थीं। तभी घर आकर बहाने से छोटी बहन को लेकर चली गईं। शाम को फोन कर बहन को ले जाने जानकारी दी। तब से वह उनके पास ही रह रही थी।

पांच दिन पहले ही वो बहन से मिलकर गया था। उसने बताया था कि वो बिल्कुल ठीक है। सोमवार रात लगभग 12 बजे रिश्तेदार का फोन आया। उन्होंने कहा कि बहन बीमार हो गई है। उसे अस्पताल लेकर आए हैं। करीब दो बजे सिकंदरा स्थित हॉस्पिटल पहुंचे। वहां बहन का शव एंबुलेंस में मिला। मौके पर मां भी नहीं मिली। 
विज्ञापन


अस्पताल के कर्मियों से मौत का कारण पूछा। मगर उन्होंने कुछ बताने के बजाय, शव को ले जाने के लिए बोल दिया। उन्होंने ही पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। एसीपी हरीपर्वत अक्षय संजय महाडिक ने बताया कि अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें