फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नगला मैक में किशोरी की मौत, हत्या का आरोप

Fri, 28 Feb 2025 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। चौकी क्षेत्र के गांव मैक में एक किशोरी बुधवार शाम को घर के कमरे में फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका के पिता ने गांव के ही एक व्यक्ति पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि किशोरी ने बीमारी से तंग आकर आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस को किसी के खिलाफ तहरीर नहीं मिली है।बताया गया कि थाना किशनी के गांव नगला मैक के रहने वाले रूप लाल जाटव की 17 वर्षीय पुत्री आरती पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। परिजनों ने उपचार भी कराया। मगर, हालत में सुधार नहीं हो रहा था। बुधवार शाम को किशोरी घर में फंदे पर लटकी मिली। परिजन उसे उसे फंदे से उतारकर तत्काल ही उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। बताया गया कि रास्ते में किशोरी की मौत हो गई तो परिजन शव लेकर घर वापस आ गए। इधर, पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका के पिता रूप लाल ने आरोप लगाया कि गांव के एक व्यक्ति ने रंजिश के चलते उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या की है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टमट में मौत की वजह हैंगिंग आई है। किशोरी ने खुदकुशी की है। पिता ने किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें