फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: निमोनिया से बच्ची की मृत्यु, दो और मरीजों ने तोड़ा दम

Fri, 28 Feb 2025 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मौसम बदलाव से मरीजों के लिए परेशानी खड़ी हो रही है। छह माह की बच्ची सहित तीन मरीजों ने जिला अस्पताल में निमोनिया और सांस लेने में दिक्कत के चलते दम तोड़ दिया। पांच मरीज हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किए गए। चिकित्सक मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दे रहे है। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को सुबह से मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल की ओपीडी में 655 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। शहर के मोहल्ला छपट्टी निवासी राजकुमार की छह माह की पुत्री शिवानी को पिछले कुछ दिनों से निमोनिया की दिक्कत थी। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर बुधवार रात जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डाॅक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। कस्बा भोगांव निवासी शकुंतला देवी (52) को कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन बुधवार की रात उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शहर के पुरानी मैनपुरी निवासी अंकित कुमार (33) को सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजन ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के कुछ समय बाद ही अंकित ने दम तोड़ दिया। सीएमएस डॉॅ.मदनलाल का कहना था कि बच्चे सहित दो मरीजों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। एक अन्य मरीज को केस बिगड़ने पर लाया गया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें