पटियाली। अलीगंज हाइवे मार्ग स्थित ग्राम बीनपुर के निकट शनिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक एक किशोर की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसा उस समय उस हुआ जब दोनों किशोर तेरहवीं में शामिल होकर बाइक से लौट रहे थे।
ग्राम नगला सहजीत निवासी आर्यन (15) पुत्र नीटू अपने दोस्त गांव के ही श्याम (17 ) पुत्र राम नरेश के साथ ग्राम नगला कटील में शनिवार को तेरहवीं में शामिल होने गया था। वापसी में ग्राम बीनपुर के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। हादसे के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। राहगीरों ने दोनों ही घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर उनके परिजनों को घटना की सूचना दी। चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए अन्यत्र रेफर कर दिया। आर्यन ने एटा में उपचार के दौरान देर रात दम तोड़ दिया।
बुझ गया घर का चिराग
पटियाली। मृतक आर्यन अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी एक छोटी बहन सोनी है। आर्यन की मौत से उसके पिता नीटू व मां सुमन का रो-रोकर बुरा हाल है। संववाद