दीपक कान में मोबाइल की लीड लगाकर रेल लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान आ रही ट्रेन की आवाज उसे सुनाई नहीं दी। ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने बताया कि वह साइकिल सही कराने के लिए मिस्त्री के पास जा रहा था। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
हाईवे के गांव असगरपुर निवासी दीपक कुमार (18) पुत्र हंसराज वर्तमान में महाविद्या कालोनी में 80 फुटा पर रहता था। गुरुवार की दोपहर साइकिल सही कराने के लिए घर से निकला दीपक बी-फाटक को पार कर रहा था।
कान में लगी मोबाइल फोन की लीड के चलते ट्रेन की आवाज नहीं सुन सका। इसी बीच ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची गोविंदनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया।