फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सीढ़ियों में पैर फिसलने से बांध में गिरा किशोर, गहराई में जाने से डूब गया; लाश देख चीख उठे घरवाले

Wed, 25 Sep 2024 03:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

सीढ़ियों में पैर फिसलने से एक किशोर बांध में गिर गया। गहराई में जाने से वह डूब गया। घरवालों ने बेटे लाश देखी तो चीख उठे। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। 
विज्ञापन
सीढ़ियों में पैर फिसलने से बांध में गिरा किशोर, गहराई में जाने से डूब गया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार को मछली पकड़ने गया किशोर तेरह मोरी बांध में डूब गया। खबर मिली तो रोते बिलखते घरवाले मौके पर पहुंचे। लोगों की भी भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मौके पर पहुंचे राजस्वकर्मियों ने भी जानकारी जुटाई। 

विज्ञापन


घटना फतेहपुर सीकरी कोतवाली क्षेत्र स्थित तेरह मोरी बांध की है। सीकरी चार हिस्सा गांव निवासी वकील का बेटा एजान (12) घर से साथियों के साथ मछली पकड़ने निकला था। सीढ़ियों पर पैर फिसलने से वह पानी गिर गया। गहराई में जाने से डूब गया। 

साथियों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भागकर पहुंचे। लोगों ने उसे बाहर निकाला। सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व राजस्व टीम ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें