फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कल्याणपुर में किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 20 Jun 2024 03:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र के कल्यानपुर गढी गांव की रहने वाली एक किशोरी ने मंगलवार की शाम फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजन ने घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस को कोई सूचना नहीं दी। बगैर पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

औंछा थाना क्षेत्र के कल्यानपुर गढी गांव निवासी दिनेश कुमार की पुत्री आरती (16) मंगलवार की शाम खेत की ओर गई थी। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने उसका शव घर से कुछ दूर एक नीम के पेड़ पर लटका देखा। इसकी जानकारी जैसे ही परिजन को मिली तो चीख पुकार मच गई।
रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गई। किशोरी के शव को फंदे से उतारने के बाद परिजन घर ले आए। परिजन ने बगैर किसी कानूनी कार्रवाई आनन फानन किशोरी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। किशोरी ने खुदकुशी क्यों कि इसको लेकर कोई जानकारी नहीं मिल सकी। आरती की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में चीख पुकार मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें