फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किशोरी ने फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। खेड़ा राठौर के नंदगवा में शनिवार की शाम 4 बजे किशोरी मोनिका (14) ने अपने ही घर में फंदे पर लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नंदगवा गांव में प्रमोद की 4 बेटी और 2 बेटों में मोनिका तीसरे नंबर की संतान थी। आठवीं तक पढ़ाई के बाद उसने दो साल पहले स्कूल जाना बंद कर दिया था। शनिवार की शाम परिजन ने उसे फंदे पर लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। परिजन फंदे से उतारकर जैतपुर सीएचसी ले पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची खेड़ा राठौर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन ने पुलिस को बताया कि मोनिका की किसी से कहासुनी तक नहीं हुई थी। उसके आत्मघाती कदम उठाने से सभी सन्न रह गए हैं। एसओ ने बताया कि परिजन से पूछताछ और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें