फतेहाबाद। फिरोजाबाद मार्ग पर शनिवार शाम कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में चाचा-भतीजी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। फतेहाबाद मार्ग पर धारापुरा गांव के पास कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार नगला बड़ा, थाना डौकी निवासी वकीला और उसकी भतीजी मुस्कान घायल हो गईं। दुर्घटना में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा तथा दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।