फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: करंट लगने से झुलसी किशोरी अस्पताल में भर्ती

Fri, 17 Jan 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र के पिलोसराय गांव में किशोरी विद्युत करंट का शिकार हो गई। विद्युत करंट की चपेट में आकर किशोरी बेहोश हो गई। उसे जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती करके इलाज किया।
विज्ञापन


घटना की शिकार दीक्षा (13) पिलोसराय गांव निवासी पप्पू की पुत्री है। बताया गया कि शुक्रवार की सुबह 9 बजे के करीब दीक्षा अपने घर से सड़क के किनारे भैंस बांधने जा रही थी। तभी उसका हाथ विद्युत पोल से छू गया। विद्युत पोल में करंट उतर रहा था, इस दौरान किशोरी करंट की चपेट में आ गई।
तेज झटका लगाने पर किशोरी चीखते हुए गिर पड़ी। यह देख गांव के लोग तत्काल मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण व परिजन आनन-फानन में दीक्षा को उपचार के लिए सोरोंजी स्थित चिकित्सालय ले जाकर भर्ती कराए। सीएचसी के डाॅक्टरों ने किशोरी की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में किशोरी का इलाज चल रहा है। उसकी हालत में सुधार बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें