फतेहाबाद। डौकी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम घर सामने कांटे लगाने की मना करने पर किशोरी का डंडे से सिर फोड़ दिया गया। पुलिस ने घायल किशोरी का मेडिकल कराया है। गांव सेवला गोरवा निवासी संजय सिंह ने बताया मंगलवार शाम 7:00 बजे करीब पड़ोसी घर के सामने कांटे लगा रहा था। उसकी पुत्री संध्या ने मना किया कि यहां काटे मत लगाओ, बच्चे खेलते हैं। इसी बात पर पति-पत्नी गाली देने लगे और बेटी पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। बेटी घायल हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।