फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गेट में आए करंट से किशोरी की मौत

Tue, 02 Jul 2024 04:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। मोहल्ला काजी में 15 वर्षीय किशोरी की सोमवार दोपहर घर के गेट पर करंट आने से मौत हो गई। परिजन ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर को सायरीन पुत्री शकील (15) घर से बाहर जा रही थी। घर के लोहे के दरवाजे पर करंट आ रहा था। किशोरी ने निकलते समय जैसे ही लोहे का दरवाजा पकड़ा। वह उससे चिपक गई। किशोरी को दरवाजे से चिपका देख लोगों ने बांस-बल्ली से उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। परिजन ने किसी तरह किशोरी को गेट से हटाया। इसके बाद सायरीन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। किशोरी की अचानक मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई और शव का पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें