फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जनसंख्या नियंत्रण कानून की भारत को जरूरत है

Tue, 02 Jul 2024 04:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। नगर पालिका परिसर के सभागार में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की बैठक आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष रामाकांत मिश्र ने बढ़ती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्र हित में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाना बहुत आवश्यक है। यदि कानून नहीं बना तो वह दिन दूर नहीं जब हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएगा। हमें जनजागरण कर कानून बनाने के लिए 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस पर अधिक से अधिक संख्या में जिला मुख्यालयों पर पहुंचें और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन दें। अध्यक्षता रामकुमार गुप्ता ने की। जिलाध्यक्ष जेएसएफ प्रदीप मिश्रा, सुरेशचंद्र आर्य, सोमवीर सिंह सभासद, ऋषिपाल सिंह, डाॅ. बृजेश मिश्रा, अशोक तिवारी, मुनेश कुमार सिंह, गौरव गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें