फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किशोरी को सांप ने डसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। क्षेत्र के कासगंज गांव में शनिवार की रात सीढ़ी चढ़ रही किशोरी के पैर में लिपटे सांप ने डस लिया। परिजन सांप को पॉलीथिन में बंद कर किशोरी के साथ अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

कासगंज गांव में शनिवार की रात 9 बजे के करीब हरदयाल सिंह की 16 साल की बेटी मानसी सीढ़ी पर चढ़ रही थी। परिजन के मुताबिक रात के अंधेरे में सीढ़ी पर मौजूद सांप मानसी के पैर में लिपट गया। पैर में डस लिया। मानसी की चीख पर पहुंचे परिजन ने सांप को पकड़ कर पॉलीथिन में बंद किया और मानसी के साथ सांप को लेकर बाह सीएचसी पर पहुंच गए। सांप को देखकर अस्पताल में मरीज और तीमारदार डर गए। मानसी को चिकित्सीय देख रेख में रखा गया। हालत स्थिर होने पर उसे घर भेज दिया। अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि किशोरी को कॉमन वुल्फ स्नेक ने काटा था। यह सांप जहरीला नहीं होता है फिर भी किशोरी को चिकित्सीय देख रेख में रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें