कासगंज। क्षेत्र के मोहल्ला नवाब बड्डूनगर में महिला ने पति पर मारपीट कर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत सीओ से की है। सीओ के आदेश पर पुलिस ने पति सहित चार ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला नवाब बड्डूनगर निवासी राजदा बेगम पत्नी फईम अख्तर ने पुलिस क्षेत्राधिकारी से शिकायत की कि उसकी शादी को 27 वर्ष हो चुके हैं। 14 जुलाई को वह अपने घर पर थी। तभी उसके पति फईम, देवर खालिद, वसीम और ससुर ने उससे मारपीट की। इसी दौरान पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। उसने पति पर अवैध संबंध का आरोप भी लगाया। सीओ के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। संवाद