फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डॉ. हेडगेवार महानाट्य के टीजर का लोकार्पण, 21 को होगा मंचन

विज्ञापन
सिकंदरा स्थित की स्कूल में भारत विकास परिषद संकल्प के पदाधिकारी डॉक्टर केशव देव हेडगेवार के जीव - फोटो : संजीव कुमार
विज्ञापन
आगरा। भारत विकास परिषद संकल्प और डाॅ. हेडगेवार महानाट्य आयोजन समिति ने सिकंदरा स्थित एक स्कूल में मंगलवार को डॉ. हेडगेवार की जीवन यात्रा पर होने वाले नाट्य मंचन के टीजर का लोकार्पण किया। इसमें शहरवासियों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया।
विज्ञापन

स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने बताया कि 21 जून को सूरसदन प्रेक्षागृह में नाट्य मंचन होगा। इसमें 50 कलाकारों का दल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की गौरवगाथा और संघ संस्थापक डॉ. केशव देव हेडगेवार के जीवन दर्शन का जीवंत प्रदर्शन दिखाएंगे। जिसमें डॉ. हेडगेवार का कांग्रेस के साथ कार्य, देश की आजादी की लड़ाई में सहयोग व अन्य महत्वपूर्व ऐतिहासिक कार्यों का जीवंत प्रदर्शन दिखाया जाएगा। डॉ. तरुण शर्मा ने बताया कि नाट्य 1:45 मिनट का होगा। इसमें मध्य भारत की राजनीतिक, सामाजिक व सांस्कृतिक परिस्थितियों और उस कालखंड की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं का सजीव मंचन होगा।
इस दौरान मुख्य अतिथि किशोर खन्ना, वीरेंद्र सिंघल, भोला प्रसाद, साकेश अग्रवाल, सिद्धार्थ बंसल, डॉ. कैलाश चंद्र, टीटू गोयल, आशीष अग्रवाल, रोहित कत्याल, प्रशांत शर्मा, विजय जैन, रोहित पुरी, मनोज गोला, नवल किशोर, चंद्र शेखर, राखी जैन, डॉ. प्रबल प्रताप सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें