फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत अधिकारियों के छूटे पसीने: बिजली चोरी पकड़ने गई थी टीम, पहले हुई पिटाई; फिर पीछे छोड़ दिए कुत्ते

Fri, 28 Apr 2023 07:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

विद्युत विभाग की टीम बिजली चोरी पकड़ने के लिए गई थी। इस दौरान टीम के सदस्यों की लोगों से बहस हो गई। जिसके बाद जेई और एसडीओ के साथ मारपीट कर दी गई। इतना ही नहीं उनके पीछे कुत्ते छोड़ दिए गए। 
 
विज्ञापन
कुत्ते। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना जैथरा में विद्युत चोरी रोकने के लिए गांव ललहट गई टीम मुसीबत में फंस गई। एक घर में चोरी पकड़े जाने पर गृहस्वामी ने टीम को पीट डाला। यही नहीं ग्रेट डेन नस्ल का अपना पालतू कुत्ता जेई के ऊपर दौड़ा दिया। जेई सहित एसडीओ जान बचाकर वहां से भागे।

विज्ञापन

यहां का है मामला

बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल वसूली के लिए विद्युत निगम लगातार अभियान चला रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक टीमों को भेजा जा रहा है। बृहस्पतिवार शाम विद्युत उपखंड जैथरा पर तैनात एसडीओ रोशन कुमार और अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार अपनी लाइन स्टाफ की टीम को लेकर गांव ललहट में पहुंचे। यहां जगन्नाथ के घर चेकिंग के दौरान केबल में कट लगाकर विद्युत चोरी होती मिली।

ये भी पढ़ें - किसान की दर्दनाक मौत: थ्रेशर में फंसे दोनों हाथ, शरीर के हो गए कई टुकड़े; मंजर देख कांप गए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

छत से धकेलने का भी किया प्रयास

आरोप है कि जब कार्रवाई की बात कही तो जगन्नाथ और उसके दो पुत्रों ने एक कर्मचारी को घर में खींच लिया। मारपीट की तथा कर्मचारी को छत से धकेलने का प्रयास किया। मारपीट के बाद जेई के ऊपर कुत्ता दौड़ा दिया। एसडीओ, जेई सहित अन्य कर्मचारी बमुश्किल जान बचाकर वहां से भागे। जेई ने जगन्नाथ व उसके दोनों बेटों के नाम सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, दस्तावेज फाड़ने की तहरीर थाने में दी है। थाना प्रभारी रामेंद्र शुक्ला ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है। वहीं गृहस्वामी जगन्नाथ का कहना है कि कर्मचारी जबरन घर में घुस आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें