जैतपुर में टीम शिवाय ने निराश्रित गाय का सुरक्षित प्रसव कराया, बछड़े को दुग्धपान भी करा रहे
बाह। जैतपुर में टीम शिवाय की ओर से निराश्रित मवेशियों का उपचार कराया जाता है। शुक्रवार को टीम ने एक गाय का सुरक्षित प्रसव कराया।और बच्चों में मिठाई बांटकर खुशी जताई। सचिव शिवा राजावत ने बताया कि सूचना पर टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे। गाय के गर्भनाल में बछड़ा फंस गया था। तीन घंटे के प्रयास के बाद सुरक्षित प्रसव हो सका। टीम ने निप्पल से नवजात बछड़े को दुग्धपान कराया। इस दौरान बाॅबी, अंशुल, ओमकार, अमित, अमन और आशिक आदि गोसेवक शामिल रहे। समाजसेवी कुलदीप भदौरिया और रामनरेश पाराशर ने टीम शिवाय के प्रयास की सराहना की है।