खेरागढ़। आगरा के वरिष्ठ अधिवक्ता व आगरा काॅलेज में लॉ के प्रवक्ता रहे बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व चेयरमैन जगदीश किशोर पाठक एडवोकेट के निधन पर शुक्रवार को बार एसोसिएशन खेरागढ़ ने तहसील परिसर में शोक सभा आयोजित की। इसमें सभी अधिवक्ताओं ने शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अध्यक्ष हरिओम सिकरवार, सचिव रामवीर सिकरवार व कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा, श्रीनिवास शर्मा, सुरेश पाठक, महेंद्र सिंह राजपूत, बच्चू सिंह राजपूत, वासदेव परमार, इंद्रजीत सिकरवार, शिवदत्त दीक्षित, वृंदावन सिंह, महेश चन्द्र कुशवाहा, राघवेन्द्र सिंह तोमर उपस्थित रहे।