फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून में भी गड़बड़ी!: आगरा की नाै ब्लड बैंकों पर छापा, दो के रक्त भंडारण पर रोक; लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई

Sun, 01 Nov 2026 02:45 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

लखनऊ से आई विशेष टीम ने आगरा की नाै ब्लड बैंकों पर जांच की। इस दाैरान कई कमियां सामने आईं, जिसको लेकर टीम की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन
ब्लड बैंक पर जांच करती टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ मुख्यालय की औषधि विभाग की विशेष टीम ने आगरा में नौ ब्लड बैंकों की जांच की है। जिसमें भारी गड़बड़ी पाई गई है। इसमें रक्त भंडार का रिकॉर्ड नहीं पाया गया, साफ-सफाई भी नहीं बरती जा रही थी। 
विज्ञापन


टीम ने रक्तवीर चैरिटेबल ब्लड बैंक, रामा चैरिटेबल ब्लड बैंक, जय हिंद चैरिटेबल ब्लड बैंक, श्री बालाजी चैरिटेबल ब्लड बैंक, निधि समर्पण ब्लड बैंक, आगरा चैरिटेबल ब्लड बैंक श्री जगदंबा चैरिटेबल ब्लड बैंक और लाइफ लाइन चैरिटेबल ब्लड बैंक की जांच की। इसमें जय हिंद ब्लड बैंक और श्री बालाजी ब्लड बैंक में रक्त भंडार पर रोक लगा दी है। सहायक आयुक्त औषधि अरविंद गुप्ता ने बताया कि मुख्यालय की टीम के साथ निरीक्षण किया गया था। इनमें कमियां मिलने पर नोटिस जारी कर दिए गए हैं। सुधार करने के  बाद दोबारा से जांच की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें