फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरैंजी में गठित समिति के अध्यक्ष बने गोरेलाल

विज्ञापन
किशनी के गांव फरेंजी में समिति में चुने गए पदाधिकारी। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
किशनी(मैनपुरी)। ग्राम सभा फरैंजी में प्रधान पर भ्रष्टाचार के आरोप साबित होने के बाद प्रशासन ने उनके वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए थे। इसके बाद विकास कार्य को गति देने के लिए तीन सदस्यीय समित गठित की गई। सोमवार को हुई बैठक में गोरेलाल को समिति का अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत फरैंजी के प्रधान शीला देवी के अधिकार सीज करने के बाद गठित तीन सदस्यीय समिति में गोरेलाल, शमा परवीन और अनुज कुमार को शामिल किया था, लेकिन विकास कार्यों का संचालन अब डिजिटल हस्ताक्षर से होता है, इसलिए किसी एक को अध्यक्ष चुना जाना जरूरी था।
इसी के चलते सोमवार को एडीओ पंचायत ओमप्रकाश तिवारी व सचिव नरेंद्र सिंह ने गांव में खुली बैठक की। इसमें ग्रामसभा के पांच सदस्यों ने सर्वसम्मिति से अध्यक्ष पद के लिए गोरेलाल का नाम प्रस्तावित किया। ग्रामीणों के समर्थन के बाद उन्हें अध्यक्ष चुन लिया गया।
विज्ञापन

अब विकास कार्यों के लिए भले ही तीन सदस्यीय समिति की अनुमति जरूरी होगी, लेकिन हस्ताक्षर गोरेलाल को ही करने होंगे। ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। रमन चौहान, रनवीर शाक्य, दिनेश सविता, अजय चतुर्वेदी, सोनू कठेरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें