फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शिक्षकों को बनानी होगी डायरी

Thu, 18 Apr 2024 01:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षकों को छात्रों की तरह डायरी बनानी होगी। उन्हें डायरी में शिक्षण योजना का उल्लेख करना होगा। विद्यालयों के प्रधानाचार्य प्रतिदिन शिक्षक डायरी का अवलोकन करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक जिले के समस्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं।जिले में संचालित सभी राजकीय, सहायता प्राप्त तथा वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय अध्ययनरत छात्र छात्राओं को गुणवत्तापरक शिक्षा देने की कवायद तेज हो गई है। बोर्ड ने शैक्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। साथ ही शिक्षकों को डायरी बनाने का आदेश जारी किया गया है। इसमें शिक्षकों को हर माह पाठ्यक्रम का कितना हिस्सा पढ़ाएंगे, रोजाना पढ़ाए जाने वाले पाठ, एसाइनमेंट आदि का उल्लेख करना होगा। साथ ही इस डायरी को नियमित प्रधानाचार्य से परीक्षण कराना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मौर्य ने बताया कि शिक्षकों को डायरी बनाने के संबंध में स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें