फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में पढ़ाने के साथ सब्जियां भी उगाएंगे शिक्षक, शासन से आया यह फरमान

Mon, 05 Aug 2019 05:16 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मैनपुरी जिले के इंटर कॉलेजों में अब सब्जियां उगाई जाएंगी। प्रमुख सचिव बाल विकास के निर्देश के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों को जिम्मेदारी सौंप दी है। निर्देश दिए गए हैं कि पोषण वाटिका स्थापित कर जानकारी उनके कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार ने पोषण अभियान के अंतर्गत कुपोषण को दूर करने के लिए अब नई पहल शुरू की है। इस नई पहल के तहत प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन बाल विकास विभाग ने जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार को पत्र भेजकर जिले के सभी कॉलेजों में पोषण वाटिका स्थापित कराए जाने के निर्देश दिए हैं। 

पत्र प्राप्त होने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार ने जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त व स्ववित्तपोषित कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने कॉलेजों में अति शीघ्र पोषण वाटिका स्थापित करें। पोषण वाटिका स्थापित कर जानकारी उनके कार्यालय को भी उपलब्ध कराएं। ताकि शासन को कार्रवाई से अवगत कराया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पोषण वाटिका स्थापित करने के उद्देश्य 

- बच्चों को मौसमी सब्जियों का ज्ञान देना 
- साग सब्जियों में कौन सा पोषण तत्व होता है का ज्ञान कराना 
- किस स्थिति में किस पोषण तत्व का उपभोग किया जाए आदि की जानकारी देना 
- मिड डे मील के तहत बनाए जाने वाले भोजन को पोषण वाटिका से उगाई सब्जियों को मिलाकर और पोषण युक्त बनाना 
 
प्रधानाचार्य की ये होगी जिम्मेदारी 

- पोषण वाटिका के लिए विद्यालय परिसर में स्थान उपलब्ध कराना 
- पोषण वाटिका की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए बच्चों की टोलियां गठित करना 
- प्रार्थना सभा में पोषण वाटिका के संबंध में चर्चा करना 
- प्रार्थना सभा में पोषण युक्ति सब्जियों के विषय में जानकारी देना 
 
जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार ने बताया कि पोषण वाटिका के लिए शासन के निर्देश प्राप्त हुए हैं। सभी प्रधानाचार्य शासनादेश के तहत कॉलेजों में पोषण वाटिका स्थापित करें। इसकी जानकारी उनके कार्यालय को भी उपलब्ध कराई जाए। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें