बाह। जैतपुर के धायपुरा गांव की निवासी शिक्षक की पत्नी पूनम गौतम छिनैती का शिकार हो गईं। वारदात के दौरान वह बाइक से गिरकर घायल भी हो गईं थीं। पुलिस ने तीन दिन बाद दो बाइक सवार बदमाशों पर एफआईआर दर्ज की है।
धायपुरा गांव के नवल किशोर कन्नौज मेंं परिषदीय विद्यालय में शिक्षक हैं। 21 जुलाई को वह पत्नी पूनम के साथ फिरोजाबाद जा रहे थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि नरहौली गांव के पास पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने पत्नी का बैग छीन लिया। छिनैती के दौरान वह सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। बैग में मोबाइल फोन, 900 रुपये और जरूरी कागजात थे। एफआईआर दर्ज न होने पर दंपती ने आलाधिकारियों से गुहार लगाई थी। इसके बाद बाह थाने में 24 जुलाई को दो पल्सर सवारों पर एफआईआर दर्ज हो सकी।