घिरोर। विकास खंड घिरोर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय दरवाह पर आईआईटी में सफलता हासिल करने वाले छात्र सौरभ का सम्मान किया गया। विद्यालय पर तैनात शिक्षक धनीराम के पुत्र सौरभ कुमार निवासी नगला कल्याण बेवर ने हाल ही में घोषित आईआईटी एडवांस की परीक्षा पास की है।
बुधवार को विद्यालय के शिक्षकों ने अपने साथी धनीरात के पुत्र को विद्यालय पर बुलाकर सम्मानित किया। सौरभ को शिक्षक मुकेश यादव, चंद्रभान सिंह चौहान, डॉ.अरविंद यादव, अवनेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, अंबरीश कुमार, अवधेश कुमार, अनुज कुमार, रवी यादव, सुनील कुमार, विश्वनाथ सिंह, कुंवरपाल सिंह यादव आदि ने सम्मानित किया।