फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चली बरात निसान बजाई, मुदित छोट बड़ सब समुदाई

सार

पुरानी मैनपुरी स्थित महाराजा तेज सिंह के किला के रानी मंदिर से राम बरात का शुभारंभ हुआ। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के साथ ही आज यहां भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्र का विवाह कार्यक्रम होगा। राम बरात में ये झांकियां थी शामिलशहर में निकली श्रीराम की बरात में गणेश भगवान, भोलेनाथ, भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी, ब्रह्म विष्णु महेश, दुर्गा माता, काली माता, राधा कृष्ण, साईं बाबा, बजरंग बली आदि झांकियां शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी।
विज्ञापन

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की बरात बुधवार को शहर में धूमधाम से निकली। पुरानी मैनपुरी स्थित महाराजा तेज सिंह के किला के रानी मंदिर से राम बरात का शुभारंभ हुआ। देर रात नगर भ्रमण के बाद राम बरात कचहरी रोड स्थित जनकपुरी पहुंची। यहां दशरथ नंदनों और बरातियों का जोरदार स्वागत किया गया।
बुधवार को किला बजरिया स्थित रानी साहिबां के मंदिर से धूम धाम से निकली। बरात का शुभारंभ पंडित शील नामाचार्य ने मंत्रोच्चारण के साथ कराया। राजा यश दीप सिंह, कमेटी अध्यक्ष महेश चंद्र अग्निहोत्री, अपर पुलिस अधीक्षक विजयपाल सिंह सहित कमेटी के अन्य सदस्यों ने विधि विधान से भगवान के स्वरुपों का पूजन कर आरती उतारी। लगभग एक सैकड़ा झाकियों के साथ शहर में निकली राम बरात का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। राम बरात जिस तरफ से निकली लोग घरों की छतों और दरबाजों से बरात का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। राम बरात में विभिन्न अखाड़ों के कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। देर रात नगर भ्रमण के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम की बरात कचहरी रोड स्थित जनकपुरी पहुंची। यहां जनकपुरी महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने दशरथ नंदनों की आरती उतारी। देर रात तक यहां कार्यक्रम चलते रहे।
विज्ञापन

इस दौरान पंडित उमेश चंद्र दुबे, रमेश चंद्र सराफ, सुरेश चंद्र बंसल बीनू, वीर सिंह भदौरिया, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि लक्ष्मण कुमार, अशोक गुप्ता, आदित्य जैन, राजीव गुप्ता टिल्लू, सप्पु जैन, सुरेंद्र सिंह, ब्रज नंदन कुशवाह, मनोज चौहान, नंद किशोर गुप्ता, नरेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
जनकपुरी में आज होगा दशरथ नंदनों का विवाह
कचहरी रोड स्थित जनकपुरी में बृहस्पतिवार को जानकारी विवाह का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। जनकपुरी महोत्सव समिति के द्वारा यहां विशेष तैयारियां की गई हैं। जनक नंदनी के विवाह के लिए जनकपुरी को मनमोहक ढंग से सजाया गया है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के साथ ही आज यहां भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्र का विवाह कार्यक्रम होगा।
राम बरात में ये झांकियां थी शामिल
शहर में निकली श्रीराम की बरात में गणेश भगवान, भोलेनाथ, भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी, ब्रह्म विष्णु महेश, दुर्गा माता, काली माता, राधा कृष्ण, साईं बाबा, बजरंग बली आदि झांकियां शामिल थीं। सबसे पीछे चल रहे रथ पर भगवान श्रीराम अपने सभी भाइयों के साथ सवार थे। श्रीराम बरात में क्रांतिकारियों की झांकी भी शामिल थीं।
विज्ञापन

नारद मोह के साथ अशोकपुर में रामलीला का शुभारंभ
कुरावली। क्षेत्र के गांव अशोकपुर में मंगलवार की रात से रात्रिकालीन रामलीला मंचन शुरू किया गया। इस दौरान लोगों से राम के आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया। नारद मोह लीला का मंचन काफी सराहा गया। इसमें कलाकारों की ओर से नारदजी के मन में इस बात के अहंकार का होना दर्शाया गया कि उनसे अधिक भगवान के करीब कोई नहीं है। नारद मुनि के घमंड को तोडने के लिए भगवान विष्णु की ओर से माया नगरी की रचना करना और माया नगरी में मोहिनी के मोह में नारदजी के डूबने की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान अध्यक्ष सुभाष प्रताप सिंह चौहान, संयोजक राजकुमार सिंह चौहान, ऑडिटर सतीश तिवारी, संरक्षक डॉ. संग्राम सिंह चौहान, दारा सिंह चौहान आदि लोग मौजूद रहे। अशोकपुर में राम बरात बृहस्पतिवार को निकाली जाएगी। यह जानकारी अध्यक्ष सुभाष प्रताप सिंह चौहान ने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें