फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नियुक्ति पत्र मिलते ही खिल उठे शिक्षकों के चेहरे

Mon, 08 Jan 2024 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। 12460 शिक्षक भर्ती के तहत जिले को मिले शिक्षकों की काउंसिलिंग के बाद नियुक्ति पत्र वितरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नियुक्ति पत्र पाते ही शिक्षकों के चेहरे खिल उठे। अब शिक्षकों को विद्यालय आवंटन का इंतजार है।जिले में 12460 शिक्षक भर्ती के तहत 59 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे गए। इसके बाद दूसरे चरण में 161 पदों के लिए काउंसिलिंग कराई गई। 323 शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग मेंं हिस्सा लिया।। इन अभ्यर्थियों में से 154 को शिक्षक पद के लिए चयनित करके नियुक्ति पत्र वितरित कर दिए गए। जिले को अब 213 नए शिक्षक मिल गए है। इन शिक्षकों को अभी कार्यालय पर तैनाती दी गई है। अभी शासन से विद्यालय आवंटन के लिए दिशा- निर्देश नहीं मिले हैं। विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। सबसे पहले दिव्यांग महिला को वरीयता मिलेगी। इसके बाद दिव्यांग पुरुषों को विकल्प का मौका मिलेगा। फिर महिला को विकल्प चयन करने के लिए मौका दिया जाएगा। सबसे अंत में पुरुष को विकल्प चयन करने का अवसर दिया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव यादव ने बताया कि जैसे ही शासन से विद्यालय आवंटन का आदेश मिलेगा। चयनित शिक्षकों को विद्यालय आवंटित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें