फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आठ हजार किसानों का 38 करोड़ रुपये बिजली बिल माफ

Mon, 08 Jan 2024 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। शासन की ओर से निशुल्क बिजली देने के निर्णय से जिले के 8050 किसानों को लाभ मिलेगा। इन किसानों की 31 मार्च के बिजली के बिल की वसूली रोक दी गई है। इससे किसानों को 38 करोड़ रुपये के कर्ज के बोझ से निजात मिल गई है।शासन से किसानों को मुफ्त बिजली देने की घोषणा की गई थी। इस घोषणा के बाद निगम को शासन के आदेश का इंतजार था। इस संबंध में आदेश आने के बाद निगम ने 31 मार्च 2023 के बाद के बिल की वसूली रोक दी है। किसानों को इस इनके अलावा अब आगे का बिल भी नहीं देना होगा। जिन किसानों पर 31 मार्च 2023 से पहले का जो बिल बिल बकाया है वह किसानों को देना होगा। ओटीएस के तहत ऐसे किसानों को छूट का लाभ मिलेगा। शासन से ओटीएस योजना को 16 जनवरी तक बढ़ा दी गई है, जिससे किसान इस योजना का लाभ ले सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें