फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रदेश स्तरीय रथयात्रा को सफल बनाने में जुटेे शिक्षक

Wed, 02 Aug 2023 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश स्तरीय रथयात्रा को सफल बनाने में जुटेे शिक्षक
विज्ञापन


- 5 अगस्त को जनपद पहुंचेगी रथयात्रा

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच की बैठक बुधवार को पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद पांडेय के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली के लिए चल रही प्रदेश स्तरीय रथयात्रा को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में जिलाध्यक्ष गोविंद पांडेय ने समस्त ब्लॉक अध्यक्ष / मंत्रियों को जिम्मेदारी देते हुए कहा कि पेंशन रथयात्रा एटा जनपद से मैनपुरी जनपद में प्रवेश करेगी। पेंशन रथ यात्रा कुरावली नगर से होते हुए ईशन नदी पुल मैनपुरी से क्रिश्चियन तिराहा से सुभाष चौक से महाराणा प्रताप चौक से होती हुई ओम पैलेस आगरा बाईपास रोड पर सभा के रूप में परिवर्तित हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महामंत्री राजकिशोर यादव ने कहा कि पेंशन रथ यात्रा पुरानी पेंशन बहाली में निर्णायक भूमिका निभा सके इसके लिए आवश्यक है कि जनपद से सैकड़ों की संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं इस रथयात्रा में अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित करें। कोषाध्यक्ष अवधेश शाक्य ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली शिक्षकों और कर्मचारियों का एक बड़ा और प्रमुख मुद्दा है, जिसके लिए हमें भी बड़े कदम उठाने होंगे और सरकार को जगाने के लिए बड़ी संख्या में एकत्रित होकर लोगों को जागरूक करना पड़ेगा। बैठक में मंडलीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार, उपाध्यक्ष नृपेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष रोहित चौहान, मंत्री सुनील दुबे, विजय बहादुर शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें