फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शिक्षकों ने नहीं जांची एक भी कॉपी, प्रदर्शन किया

Sat, 23 Mar 2024 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों ने नहीं जांची एक भी कॉपी, प्रदर्शन किया
विज्ञापन

शिक्षक संगठनों ने विरोध कर किया प्रदर्शन, बोले मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा बहिष्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। वाराणसी के शिक्षक की हत्या मामले में प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों की मांगों की अनदेखी पर शिक्षकों में आक्रोश है। शनिवार को जिले के सभी शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों के निर्देशन में जिले के चारों मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार हुआ। आक्रोशित शिक्षकों ने जिले में मांगें पूरी नहीं होने तक मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। किसी भी केंद्र पर एक भी उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन नहीं किया गया।
वाराणसी में शिक्षक की हत्या मामले को लेकर 18 मार्च को जिले के शिक्षकों ने आंशिक मूल्यांकन का बहिष्कार कर अपनी मांगें सरकार के सामने रखी थीं। 22 मार्च की शाम को सरकार ने शिक्षक के लिए मात्र 25 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा की तो शिक्षक संगठनों में आक्रोश फैल गया। राजकीय शिक्षक संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ, वित्तविहीन शिक्षक संघ, अटेवा आदि के पदाधिकारियों ने शनिवार को जिले के चारों केंद्रों पर सुबह से ही मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया। शिक्षक प्रतिनिधियों ने साथियों के साथ राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी, जैन इंटर कॉलेज करहल, नर सिंह यादव इंटर कॉलेज करहल पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य कृष्णानंद दुबे ने कहा कि मृतक शिक्षक को कम से काम एक करोड़ की सहायता राशि मिले। प्रधानाचार्य यदुवीर नरायण दुबे ने कहा कि राजकीय हाईस्कूल महगांव वाराणसी का नाम मृतक शिक्षक के नाम से रखा जाए। अटेवा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि अभी तक मामले में हत्या की रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है। सरकार हत्या के इशारे पर पुलिस हत्या के मामले को दुर्घटना दिखाने में जुटी हुई है। शिक्षक इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रदर्शन करने वालों में संतोष शाक्य, उपदेश यादव, राजेंद्र सिंह, उदयवीर सिंह, मुकेश कुमार शामिल थे।
विज्ञापन


अधिकारियों की चेतावनी से भी नहीं डरे शिक्षक
शिक्षकों के मूल्यांकन कार्य बहिष्कार को लेकर सरकार के निर्देश पर डीआईओएस ने जिले के सभी शिक्षकों को ग्रुप के माध्यम से चेतावनी दी कि वे मूल्यांकन कार्य करें नहीं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों की चेतावनी पर शिक्षकों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं और मृतक शिक्षक के परिवार को न्याय नहीं मिलता मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें