फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस: बदल दिया स्कूल का माहौल, पढ़ने के साथ सेल्फी भी लेते हैं विद्यार्थी

Wed, 04 Sep 2019 06:36 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
प्राइमरी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आमौर की शिक्षिका गुंजन पांडेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिक्षा के क्षेत्र में कई बदलाव हुए। शिक्षक जागरूक हुए तो स्वयं बदलाव करने लगे। बजट लगभग सभी स्कूलों में एक जैसा ही आता है। मगर शिक्षकों की कुछ अलग कर दिखाने की सोच ने विद्यालय की दशा को बदल दिया है।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय आर्य नगर का नजारा अन्य स्कूलों से अलग नजर आता है। पूरे विद्यालय में आकर्षक पेंटिंग बनाई गई है। अलग से सेल्फी प्वाइंट बनवाया है। जहां बच्चे फोटो खींचते हैं।

ये भी पढ़ें: शिक्षक दिवसः राज्यपाल से पुरस्कार पाएंगे मथुरा के डॉ. विजय कृष्ण
विज्ञापन


यह अर्बन संसाधन केंद्र है, इसलिए यहां शिक्षक भी पेंटिंग को देखकर आकर्षित होते हैं। साथ में आसपास रहने वाले बच्चे एवं शिक्षक भी सेल्फी खींचने आते हैं। स्वच्छता के साथ कई महापुरुषों के संदेश भी विद्यालय में पेंटिंग से अंकित हैं।
 
विज्ञापन

स्कूल में बनाया गया सेल्फी प्वाइंट - फोटो : अमर उजाला
एका ब्लाक के जूनियर स्कूल फरीदा की प्रधानाध्यापिका अवनी कुमारी ने साथी शिक्षकों के साथ विद्यालय की दशा को बदल दिया है। यहां बच्चे प्रोजेक्टर से पढ़ाई करते हैं। कंप्यूटर लैब के साथ भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान की प्रयोगशाला बनीं हुई हैं।

बच्चों को प्रयोग कराए जाते हैं। दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग बनी हैं, लड़कियां स्वरोजगार के लिए सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाता है। स्कूल में साफ-सफाई के साथ इंवर्ट, रंग-बिरंगे टाइल्स भी लगे हैं।

प्राइमरी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आमौर में करीब  डेढ़ साल पहले गुंजन पांडेय की नियुक्ति हुई थी। शिक्षिका ने महसूस किया कि बच्चे बोलने में संकोच करते हैं तो ऐसे में शैक्षणिक गुणवत्ता को कैसा निखारा जाए।

ऐसे में गुंजन ने कक्षा पांच के बच्चों को कक्षा चार, कक्षा चार के बच्चों से कक्षा तीन के बच्चों को एक-एक करके पढ़वाना शुरू किया। इससे बच्चे जिम्मेदारी से पढ़ने लगे एवं शिक्षण कार्य में रुचि लेने लगे। आज इस स्कूल के बच्चे पढ़ाई में भी अव्वल हैं, किसी कार्यक्रम में भाग लेने में संकोच नहीं करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें