फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक बताएंगे, विश्वविद्यालय के विकास में कौन सी भूमिका निभाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में नैक के तीसरे चक्र का निरीक्षण मई 2022 में प्रस्तावित है। इसके लिए विश्वविद्यालय में तैयारियां की जानी हैं। इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल (आईक्यूएसी) का पुनर्गठन किया जाना है। शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपने के बजाय इस बार उनकी इच्छा पूछी गई है। शिक्षकों को ई-मेल के माध्यम से बताना है कि वह विश्वविद्यालय के विकास में कौन सी भूमिका निभाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से विकल्प दे दिया गया है।
विज्ञापन

प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने विश्वविद्यालय के आवासीय इकाई के संस्थानों के शिक्षकों से विश्वविद्यालय के अकादमिक उन्नयन के लिए शिक्षकों से सहयोग की अपेक्षा की है। विश्वविद्यालय में ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सेल का संचालन किया जाना है। इनोवेशन सेल (नवाचार प्रकोष्ठ) और स्टार्टअप एंड एन्क्यूबेशन सेंटर का संचालन किया जाना है। शिक्षकों को बताना है कि वह किस भूमिका का निर्वहन करना चाहते हैं। शिक्षक अपनी इच्छा 11 फरवरी तक बता सकते हैं। आईक्यूएसी की ई-मेल आईडी iquacdrbrau@gmail.com के माध्यम से जानकारी देनी है।
प्रो. अजय तनेजा का कहना है कि विश्वविद्यालय हित में इनके अलावा और भी कार्य किए जाने हैं। इसके लिए सभी शिक्षकों की सहभागिता की जरूरत है। उन्होंने सभी शिक्षकों से आह्वान किया है कि वह आगे आएं और अपनी इच्छानुसार उत्तरदायित्वों का चयन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें