फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शिक्षकों ने मूल्यांकन का बहिष्कार कर दिया धरना

Sun, 24 Mar 2024 01:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मुजफ्फर नगर में पुलिस कर्मी के हाथों हुई शिक्षक की हत्या की घटना से शिक्षकों में आक्रोश है। शिक्षकों ने शनिवार से मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार शुरू कर दोनों केंद्रों पर धरना दिया।
विज्ञापन

जिले में सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज पर इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच हो रही है। इस केंद्र पर 95000 उत्तर पुस्तिकाएं जांचने के लिए आई थी। जिसमें से अभी 28000 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शेष रह गई है। बीएवी इंटर कॉलेज केंद्र पर हाई स्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच हो रही हैं। इस केंद्र पर 114000 उत्तर पुस्तिकाओं को भेजा गया है जिसमें से 16000 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शेष रह गई है।
मूल्यांकन कार्य के बहिष्कार से इन उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का कार्य प्रभावित हो गया है। माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय महामंत्री आलोक दुबे ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं के ट्रक के साथ जा रहे शिक्षक धर्मेंद्र की 17 मार्च को पुलिस कर्मी ने हत्या कर दी थी। शिक्षकों ने हत्या की घटना का मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाए जाने, मृतक शिक्षक के परिवार को दो करोड़ रुपये का मुआवजा देने, शिक्षक की पत्नी को पेंशन के रूप में शिक्षक की शेष सेवा का पूर्ण नियमित वेतन प्रदान करने, संकलन केंद्र से उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन केंद्र तथा मूल्यांकन केंद्र से क्षेत्रीय कार्यालय तक भेजने में शिक्षकों को मुक्त करने की मांग से संबंधित ज्ञापन 19 मार्च को सौंपा था, लेकिन अभी तक मांग पूरी नहीं की गई है।
विज्ञापन

इस दौरान राजकीय शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष रजनीकांत निर्मल, प्रधानाचार्य परिषद ते जिला अध्यक्ष एदल सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रवक्ता श्रवण कुमार कुशवाह, अनुसूजित जाति जनजाति पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक महासभा के अध्यक्ष रामेश्वर दयाल, अब्दुल हक, रामकरन राज, होशियार सिंह निमेष, हरीसिंह मौर्य, मदन चंद्र राजपूत, गोपाल राघव,आलोक जौहरी, बृजेश राठोर, देवी सिंह, मनोज कुमार यादव, मीना भारती, रेशमा रानी शर्मा, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें