फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सरकारी स्कूल में शिक्षकों की मनमानी का VIDEO वायरल, ग्रामीणों में दिखा गुस्सा; डीएम ने बैठाई जांच

Fri, 08 May 2026 01:38 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

खेरागढ़ के प्राथमिक विद्यालय महमदगढ़ में शिक्षकों की मनमानी और बदहाल व्यवस्थाओं का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने जांच बैठाई है और दो दिन में रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के तहसील खेरागढ़ के ब्लॉक खेरागढ़ स्थित प्राथमिक विद्यालय महमदगढ़ में शिक्षकों की मनमानी और खराब शैक्षणिक माहौल से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने शिक्षकों की कार्यशैली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लिया है। डीएम ने तत्काल एसडीएम खेरागढ़ को जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


 

गांव महमदगढ़ के ग्रामीणों का आरोप है कि प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक अपनी मर्जी से आते-जाते हैं। बृहस्पतिवार को जब शिक्षक देरी से पहुंचे, तो ग्रामीणों ने उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। टोकने पर शिक्षकों ने बीमारी का बहाना बनाया, लेकिन ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिक्षक स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के बजाय मोबाइल में व्यस्त रहते हैं। वायरल वीडियो में शिक्षक ग्रामीणों को यह चुनौती देते भी नजर आए कि जितने चाहो वीडियो बनाओ, हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। ग्रामीण रवि, भागीरथ और बृजमोहन ने बताया भीषण गर्मी के बावजूद स्कूल में पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। बच्चों को पानी के लिए गांव की टंकी पर जाना पड़ता है। शौचालय बंद होने के कारण बच्चे खेतों में जाने को मजबूर हैं। मिड डे मील में बच्चों को मेनू के अनुसार कभी फल और दूध नहीं दिया जाता।

 

एक कमरे में बैठते हैं पांच कक्षाओं के छात्र
पूरे स्कूल में मात्र एक कमरा है, जहां कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को भेड़-बकरियों की तरह एक साथ बैठाया जाता है। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई न होने से गंदगी पसरी हुई है। ग्रामीणों ने खंड शिक्षा अधिकारी खेरागढ़ पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत के कारण शिक्षकों के मन में कार्रवाई का कोई डर नहीं है।

 
विज्ञापन

नायब तहसीलदार दो दिन में साैंपेंगे रिपोर्ट
एसडीएम खेरागढ़ ऋषि राव ने इसे शिक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया है। उन्होंने नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए दो दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने कहा कि यह रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। जल्द ही क्षेत्र के सभी विद्यालयों में आकस्मिक निरीक्षण का विशेष अभियान चलाया जाएगा।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें