फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शिक्षकों व कर्मियों ने हड़ताल के लिए दी ‘सहमति’

Wed, 22 Nov 2023 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच (एनजेसीए) के आह्वान पर जनपद के विभिन्न विभागों पर कर्मियों ने हड़ताल के लिए सहमति पत्र भरे और उन्हें बॉक्स में डाला। पुरानी पेंशन बहाली के लिए जनवरी में अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी। सह संयोजक रमेशचंद्र ने बताया कि कर्मियों व शिक्षक लंबे समय से पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली की मांग कर रहे हैं। इस ओर सरकार उदासीन बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम से कर्मियों के लिए लाभकारी है। सरकार के द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे आंदोलन ही एक रास्ता बचा है। मांग मनवाने के लिए केंद्रीय कर्मचारी, राज्य कर्मचारी और शिक्षक जनवरी 2024 में अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। इसके पक्ष में सभी विभागों पर सहमति पत्र भरे गए हैं। जिसमें सभी ने हड़ताल के लिए सहमति दी है। विभिन्न कार्यालय में डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र, ग्राम विकास अधिकारी संघ के मंत्री एवन सिंह, सिंचाई संघ के मंत्री विजय कुमार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के मंत्री वीरेंद्र कुमार कुशवाहा आदि ने विभागों पर पहुंचकर कर्मियों का उत्साह वर्धन कर सहमति पत्र भरवाने में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें