फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बंदरों ने वृद्धा पर किया हमला, छत से गिरकर घायल

Wed, 22 Nov 2023 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी के मोहल्ला घटिया में बुधवार को बंदर से बर्तन छुड़ाने गई वृद्धा पर अन्य बंदरों ने हमला कर दिया। हमले से बचने के प्रयास में वृद्धा छत से गिर गई। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोहल्ला घटिया निवासी प्रेमवती (60) बुधवार को घर में बर्तन साफ कर रही थी। इस दौरान एक बंदर उसका एक बर्तन लेकर छत पर चला गया। बंदर से बर्तन छुड़ाने के लिए वह भी उसके पीछे छत पर चली गईं। तभी अन्य बंदरों ने उस पर हमला कर दिया। बचने की कोशिश में वह छत से गिर कर घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें