फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सीबीएसई के परीक्षा कार्यक्रम की शिक्षकों और छात्रों ने किया स्वागत

Fri, 31 Oct 2025 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 48 अमित माथुर
विज्ञापन
मैनपुरी। सीबीएसई ने वर्ष 2026 की परीक्षाओं के लिए परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया। बोर्ड ने पहलीबार दो परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया है। जिले के शिक्षकों और छात्राें ने दो बार हो रही परीक्षाओं का स्वागत किया है। शिक्षकों और छात्रों का कहना है कि दो बार हो रही परीक्षाएं छात्र हित में होंगी।
विज्ञापन

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से कराने का निर्णय लिया है। 10वीं की परीक्षा पहली बार दो बार होगी। पहली परीक्षा फरवरी में और दूसरी परीक्षा मई में होगी। परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद सीबीएसई के छात्रों और शिक्षकों ने परीक्षा कार्यक्रम को हितकर बताया है छात्र-छात्राओं का कहना है कि दो बार परीक्षा होने से उन्हें परिणाम में सुधार और तैयारी का मौका मिलेगा। वहीं शिक्षकों का कहना है कि इससे छात्रों का तनाव कम होगा।



दो बार बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्था से विद्यार्थियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। यह उन्हें निरंतर तैयारी और आत्म अनुशासन की आदत सिखाएगा। विद्यार्थियों को अपने प्रदर्शन को सुधारने का एक और अवसर मिलेगा। इससे तनाव कम होगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। - अमित माथुर, शिक्षक
विज्ञापन





दो बार परीक्षा से बच्चों में आत्मविश्वास की वृद्धि होगी और परिणाम को बेहतर करने का एक मौका मिलेगा। बच्चे चिंता मुक्त होकर बेहतर परिणाम देकर स्कूल व परिजनों के सपनों को साकार करेंगे। - राघवेंद्र सिंह, शिक्षक




दो बारी परीक्षाओं से परीक्षार्थियों को लाभ मिलेगा। मध्य-वर्ष और सत्र के अंत में होने वाली परीक्षा में विभाजित करके छात्र अपनी तैयारी को और अधित और अच्छा कर सकते हैं। इससे बच्चो का परीक्षा को लेकर तनाव कम होगा। - शाश्वत कुमार, छात्र



बोर्ड परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित होना छात्र हित में है। इससे परीक्षा का दबाव कम होगा। छात्रों को एक अंतिम परीक्षा का सामना नहीं करना पड़ेगा। यदि कोई छात्र गंभीर बीमारी या दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति के कारण परीक्षा देने से चूक जाता है तो उसे दूसरे चरण में नुकसान से उबरने का मौका मिलेगा। - रुद्रप्रताप कुशवाह, छात्र

फोटो 48 अमित माथुर

फोटो 48 अमित माथुर

फोटो 48 अमित माथुर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें