आगरा में मनचाहा दहेज नहीं मिलने पर शिक्षक ने दूसरी शादी कर ली। पत्नी को भी पति की दूसरी शादी की जानकारी दो साल बाद हो सकी। पत्नी ने बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने वाले शिक्षक पति, उसकी दूसरी पत्नी समेत 15 लोगों के विरुद्ध ट्रांस यमुना थाने में रिपोर्ट लिखाई है।