फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतने शिक्षकों ने कराई स्थानांतरण के लिए काउंसलिंग

विज्ञापन
31एमएनपी-24-बीएसए कार्यालय में अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए काउंसिलिंग कराने पहुंचे शिक्षक - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। बीएसए कार्यालय पर अंतर्जनपदीय स्थानांतरण को लेकर शुक्रवार को तीन विकास खंडों के शक्षिक- शिक्षिकाओं की काउंसलिंग कराई गई। काउंसलिंग में कुल पंजीकृत 83 में से चार आवेदक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय पर अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की काउंसलिंग के तहत शुक्रवार को मैनपुरी विकास खंड, मैनपुरी नगर व करहल विकास खंड के आवेदन करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं का बुलाया गया था। काउंसलिंग के दौरान मैनपुरी विकास खंड से कुल 38 में से 35 आवेदक पहुंचे। नगर क्षेत्र से दो में से दोनों व करहल विकास खंड से 43 में से 42 शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित हुए। काउंसलिंग का कार्य बीएसए विजय प्रताप सिंह की देख रेख में किया गया।
खंड शिक्षाधिकारी रामशंकर कुरील, जेपी पाल, पटल प्रभारी सोबरन सिंह, अश्वनी मिश्रा, नरेश चंद्र पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
स्वास्थ्यकर्मियों ने भी कराई काउंसलिंग
मैनपुरी। जिला अस्पताल में रिक्त हुए 60 पदों की नियुक्ति के लिए जिला समिति ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित सभागार में काउंसलिंग कराई। इस दौरान बड़ी संख्या में आवेदक काउंसलिंग में शामिल होने पहुंचे। इनमें से अधिकतर अभ्यर्थी वो थे जो पूर्व में संविदा पर कार्यरत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें