फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भती:86 शिक्षकों की विभाग ने की काउंसलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत जारी की गई तीसरी सूची में जिले को मिले शिक्षकों की श्रीगणेश इंटर कॉलेज में सोमवार से काउंसिलिंग शुरू हो गई। पहले दिन शिक्षकों की काउंसिलिंग की गई। शेष बचे शिक्षकों की मंगलवार को काउंसिलिंग की जाएगी। जिले को तीसरी सूची मेें 132 शिक्षक मिले हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने इन शिक्षकों की काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

काउंसिलिंग के लिए पहुंचने वाले शिक्षकों ने स्थल पर पहुंचने के बाद अपने सभी प्रमाणपत्रों को फाइल में रखकर चैक किया। ताकि काउंसिलिंग के समय किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इसके साथ ही प्रमाणपत्रों का ब्योरा भी अंकित करके फाइल में रखा गया। 97 शिक्षक अपनी काउंसिलिंग कराने के लिए पहुंचे, लेकिन देर सांय तक 86 शिक्षकों की काउंसलिंग हो चुकी थी। अब जो शिक्षक शेष रह गए हैं उनकी मंगलवार को काउंसिलिंग कराई जाएगी।
वर्जन
शिक्षक भर्ती के तहत जिला को मिले शिक्षकों की काउंसिलिंग शुरू हो गई है। प्रक्रिया मंगलवार को भी जारी रहेगी। काउंसिलिंग कराने वाले शिक्षकों को 30 जून को नियुक्ति पत्र प्रदान कर दिए जाएंगे-अंजली अग्रवाल, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें