फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: स्कूल में शिक्षक ने कक्षा नौ की नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, प्रबंधक का पुत्र है आरोपी

Wed, 18 May 2022 06:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा के एक स्कूल में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप स्कूल प्रबंधक के शिक्षक पुत्र पर लगा है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के बागवाला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा नौ की नाबालिग छात्रा से स्कूल के शिक्षक ने दुष्कर्म किया। वह स्कूल में परीक्षा देने गई थी। आरोप है कि शिक्षक उसे दूसरे कमरे में कुर्सी रखने के बहाने ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


बागवाला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री क्षेत्र के एक गांव में ही स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा नौ में पढ़ती है। छात्रा मंगलवार को स्कूल में परीक्षा देने गई थी। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक अभिषेक ने उसे दूसरे कमरे में कुर्सी रखने के लिए भेज दिया। 

स्कूल प्रबंधक का पुत्र है आरोपी 

इसी दौरान शिक्षक पीछे से कमरे में जा पहुंचा और उसने अंदर से कुंडी लगा ली। आरोप है कि शिक्षक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब छात्रा चिल्लाई तो आरोपी शिक्षक ने उसका मुंह बंद कर दिया। घर आकर पीड़ित छात्रा ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसकी मां उसे लेकर थाने पहुंची और आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी। आरोपी शिक्षक स्कूल के प्रबंधक का पुत्र है।

सीओ सिटी कालू सिंह ने बताया कि विद्यालय में छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें